कोरबा, 16 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। आज दिनांक 16.10.2025 को प्रातः 10:30 बजे राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, के द्वारा कॉन्टिनुस माइनर को हरी झंडी दिखाकर रजगामार उपक्षेत्र की 6&7 खदान मे कोयला उत्पादन के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम मे श्री गुप्ता के साथ उग्रनाथ झा, महाप्रबधक(संचालन), थिरुकुमारन स्टाफ अधिकारी (वि.&यां), पिनाकी शाह, प्रोजेक्ट मैनेजर, गैनवेल कंपनी, अधिकारी एवं कर्मचारियो की गरिमामयी उपस्थिती मे मशीनों का विधिवत पुजा अर्चना की गई।
तत्पश्चात महाप्रबंधक के द्वारा सभी को शुभकामनाओ के साथ कोरबा क्षेत्र के द्वारा कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कॉन्टिनुस माइनर के द्वारा कोयला ऑटोमैटिक कटिंग होकर कनवेयर बेल्ट के माध्यम से भूमिगत खदान से बाहर होगा। इस मशीन से उत्पादन सुरक्षा के साथ मैनपावर भी कम लगेगा।

इस अवसर पर 6&7 खदान के खान प्रबंधक सूनील कुमार शर्मा, जे. महिलांगे, खान प्रबंधक 4&5 खदान, इमरान आलम खान, अभियंता (वि एवं यां), बालाराम चौहान, (सर्वेक्षण अधिकारी), एस.एस.कुमार, वरिष्ट प्रबंधक(खनन), राजीव यादव, खान सुरक्षा अधिकारी 4&5 खदान, विनोद कुमार, खान सुरक्षा अधिकारी 6&7 खदान, अजय सिंह चौहान प्रबंधक (मां.सं), दिनेश सिंह प्रबंधक (मां.सं) 6&7 खदान एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित हुए ।



