Vedant Samachar

RAIPUR BREAKING:एसिड पिलाकर महिला की हत्या करने वाले प्रेमी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया…

Vedant samachar
3 Min Read

रायपुर,31मई 2025(वेदांत समाचार)। एसिड पिलाकर महिला की हत्या करने वाले प्रेमी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, 13 फरवरी 2025 को तोमन लाल निषाद ने पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दिया था कि ब्लॉक नंबर 12 मकान नंबर 32 के दरवाजे बाहर से लगा है और अंदर से बदबू आ रहा है की सूचना पर तत्काल तस्दीक हेतु घटनास्थल पर रवाना हुआ घटना स्थल पर पहुंच कर रूम के दरवाजा को खोलकर देखा तो एक महिला मृत अवस्था में पड़ी है मृत शरीर को देखकर ऐसा लग रहा था कि दो-तीन दिन पूर्व उसकी मृत्यु हुई है मृत शरीर को एम्स हॉस्पिटल रायपुर ले जाकर पंचनामा कर पीएम कराया पीएम पश्चात बिसरा प्रिजर्व होने से रासायनिक परीक्षण हेतु राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर छत्तीसगढ़ भेजी गई। जांच के दौरान पीएम करता डॉक्टर साहब से पी एम रिपोर्ट प्राप्त कर व विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा प्रेषित रिपोर्ट तथा घटनास्थल के निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि मृतिका को अधिक शराब सेवन व एसिड फिनायल पिलाकर हत्या की गई है।

गवाहों के कथन से ज्ञात हुआ कि आरोपी रमेश गुप्ता, श्रीमती गीता यादव को अतिरिक्त शराब व एसिड फिनायल पिलाकर हत्या करना बताया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी की पता चला हेतु थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाई गई दिनांक 30.05.25 को मुखबिर से सूचना मिला की रमेश गुप्ता बस स्टैंड भाटा गांव में घूम रहा है की सूचना पर तत्काल बस स्टैंड पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाया गया। आरोपी को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि इसके और मृतिका गीता यादव आपस में प्रेम संबंध था व बीएसयूपी कॉलोनी में दोनों एक साथ रहते थे दिनांक 12.02.25 को दोनों एक साथ मिलाकर शराब पिए चरित्र की शंका में दोनों के मध्य वाद विवाद हुआ जिससे आरोपी मृतिका को अत्यधिक शराब व एसिड फिनायल पिलाकर गला घोटकर हत्या करना बताया आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 30.05.25 को गिरफ्तार किया गया है न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जाती है।

Share This Article