Vedant Samachar

RAIPUR NEWS : उत्तर से आ रही हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कई जिलों में 3-4° तक लुढ़का तापमान

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर,29नवंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में ठंड का दौर फिर लौट आया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में रात का पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़क गया है। सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर जारी है। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर पहुंच गई है। वाहन चालकों दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।

इधर मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने डीप प्रेशर एरिया के कारण दक्षिण और मध्य हिस्सों (बस्तर, धमतरी, महासमुंद, रायपुर-बिलासपुर संभाग) में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछली रात से ठंड में वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद तीन दिन में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए शीतलहर के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें, जरूरी होने पर ही यात्रा करें और पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान 29°C (दुर्ग) और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9°C (अंबिकापुर) दर्ज किया गया। यह पिछले दस वर्षों में नवंबर के महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

Share This Article