Vedant Samachar

RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर, 28 जुलाई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करने के लिए कवर्धा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के लिए हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी साथ में रवाना हुए। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तिमय वातावरण बना।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कवर्धा और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे भोरमदेव मंदिर में दर्शन करेंगे और जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद वे बेमेतरा के लिए रवाना होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।

Share This Article