रायपुर,09नवंबर (वेदांत समाचार)। बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में कल से शुरू हुए रायपुर बाइक रेसिंग शो में जमकर फायटिंग भी हुई। वह भी वीआईपी इनक्लोजर से लगी गैलरी में। मंच के सामने कार्यक्रम शुरुआत में पांच लोगों के बीच लड़ाई हुई । यह झगड़ा कुर्सी को लेकर होना बताया गया है।
इन युवकों ने एक महिला कांस्टेबल से की झड़प की। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर चोट आई है। यह झड़प इतना तेज और चिल्लाहट के साथ हुआ कि बीच ग्राउंड में खड़े लोगों ने भी पलटकर माजरा समझ का प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि पांच युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



