Vedant Samachar

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज़:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन, रायपुर में होगा अंतिम संस्कार

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर,09 दिसंबर (वेदांत समाचार)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष धुप्पड़ के पार्थिव शरीर को मंगलवार को रायपुर लाया जाएगा। वहीं, रायपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुभाष धुप्पड़ करीब पांच दशकों तक सक्रिय राजनीति में रहे और राज्य में कांग्रेस की मज़बूत राजनीतिक पहचान में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। भूपेश बघेल सरकार के दौरान उन्हें रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

उनके निधन की खबर से कांग्रेसजनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी धुप्पड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Share This Article