Vedant Samachar

Raipur Breaking : अमित बघेल की मां का निधन, थाने में करेंगे सरेंडर…रायपुर कोर्ट-परिसर में फोर्स तैनात

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 05 दिसम्बर I छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के आज देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर करेंगे। पुलिस को शक है कि बड़ी संख्या में समर्थक आ सकते हैं, इसलिए कोर्ट और थाने के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, पुलिस ने सरेंडर से पहले ही गिरफ्तारी की तैयारी की है।

अमित बघेल आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में करीब 2 महीने से फरार है। इसी बीच शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरेंडर करने के बाद बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि, अपनी जुबान पर लगाम रखें। जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने साफ कहा था कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।

अमित बघेल के खिलाफ 12 राज्यों में दर्ज हैं मामले

24 नवंबर की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि, वह FIR क्लबिंग जैसे किसी मुद्दे पर हस्तक्षेप नहीं करेगा। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि, पुलिस आपको अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी। पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए। बता दें कि अमित बघेल पिछले 26 दिनों से फरार है, उन पर 12 राज्यों में FIR दर्ज है।

Share This Article