Vedant Samachar

Raigarh news:नरेंद्र मोदी विचार मंच की संगठनात्मक बैठक संपन्न

Vedant samachar
2 Min Read


रायगढ़, 10 अगस्त 2025: नरेंद्र मोदी विचार मंच की संगठनात्मक बैठक रायगढ़ शहर में संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, राष्ट्रीय महामंत्री अमरनाथ सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री शिवनाथ बरेठ, और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण विजय जायसवाल ने भाग लिया।

बैठक का आयोजन रायगढ़ जिलाध्यक्ष खिलेश डनसेना की अध्यक्षता में किया गया था। इस बैठक में शहर के युवाओं की भागीदारी काबिले तारीफ रही। बैठक में खरसिया में होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा की गई और निर्णायक प्रस्ताव पारित किया गया।

अमरनाथ सोनी ने संगठन का उद्देश्य विस्तार से युवाओं के समक्ष प्रस्तुत किया और युवाओं को अधिक से अधिक संगठन में जुड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवार्थ व राष्ट्र प्रथम के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

शिवनाथ बरेठ ने संगठन के विस्तार में होने वाले विधिक नियमों के बारे में चर्चा की, जबकि अजय सिंह राठौर ने संगठन में युवाओं की भागीदारी हेतु प्रभावी वक्तव्य दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण विजय जायसवाल ने युवाओं के हित को अग्रणी में रखते हुए स्टार्टअप्स के माध्यम से युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु चर्चा की।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू महासभा रॉबिंस राजपूत, प्रदेश प्रचारक राहुल डनसेना, और सैकड़ों शहर के युवा सम्मिलित हुए।

Share This Article