Vedant Samachar

20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

Vedant samachar
3 Min Read

रायपुर, 18 नवम्बर I राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां पूरी हो गई है। राष्ट्रपति के अलावा सीएम विष्णुदेव साय भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

बीजेपी नेताओं के अनुसार राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों-देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती है। पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि के तहत ऐसे वैद्यों को हर साल 5000 रुपए विभाग डीबीटी के माध्यम से देगा। इन वैद्यों का चयन तीन स्तर पर होगा। ऐसे 50 वैद्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया भी गया है, जिनमें से 5-10 वैद्यों को मंच पर राष्ट्रपति सम्मानित भी करेंगी।

नृत्य महोत्सव के विजेताओं को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

प्रदेश में पहली बार उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत पहले ग्राम स्तर पर हुई। इसके बाद जिला स्तर के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को 50, 25 और 15 हजार रुपए पुरस्कार राशि दी गई। अब 19 को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें जो विजेता होगा उसे 2 लाख रुपए राष्ट्रपति के हाथों से दिलवाए जाएंगे। द्वितीय विजेता को एक लाख और तृतीय को 50 हजार रुपए मिलेंगे।

2 दिन चलेगा कार्यक्रम

19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेंगी। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और प्रदेश के जनजातीय समुदायों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

READ MORE : व्यापम ने आगामी परीक्षाओं के लिए जारी किये कड़े दिशा-निर्देश, जानिये यहाँ सबकुछ…

परंपराओं की समृद्ध झलक पेश करने क निर्देश

  • राष्ट्रपति प्रवास के दौरान आयोजन में प्रदेश के गौरव और जनजातीय परंपराओं की समृद्ध झलक पेश किया जाएगा।
  • विभागीय अधिकारियों के अनुसार मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है।
  • आयोजन में विशेष रूप से जनजातीय नृत्य, लोककला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को आयोजन में प्रमुख स्थान देने के निर्देश दिए।

मंत्री नेताम की निगरानी में तैयारी पूरी
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभाग ने नवंबर महीने की शुरुआत में ही तैयारी शुरू कर दी थी। 3 नवंबर को इसकी पहली बैठक नवा रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी। बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव बी.एस. राजपूत, अपर संचालक संजय गौड़, नोडल अधिकारी गायत्री नेताम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article