Vedant Samachar

रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष कुछ देर में चुने जाएंगे

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,20 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रायपुर जिला पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से वतन चंद्राकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं भाजपा की ओर से नवीन अग्रवाल प्रत्याशी होंगे। वहीं कांग्रेस से उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत धनेंद्र साहू प्रत्याशी है, जबकि भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बता दें कि रायपुर जिला पंचायत सदस्य के रूप में भाजपा और कांग्रेस समेत विपक्ष से आठ-आठ सदस्य हैं। अध्यक्ष का चुनाव 5 और फिर 12 मार्च को टालकर 20 मार्च को रखा गया था।

Share This Article