रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम पेज पर साइबर अटैक हुआ है। हैकर ने पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी को हैककर अश्लील पोस्ट कर दिया। पोस्ट में इलॉन मस्क और एक लड़की को भी दिखाया गया है। रायपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी को रिकवर कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम 5 बजे के करीब किसी हैकर ने आईडी को हैक कर लिया था। इसके बाद वीडियो और फोटो अपलोड कर दिया। रायपुर पुलिस को जैसे ही भनक लगी, तुरंत आईडी को रिकवर कर पोस्ट को डिलीट किया गया। पुलिस की ID हैक होने के बाद कमेंट में लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।


जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, रायपुर जिला पुलिस ने अपनी कार्रवाई और लोगों को जागरूक करने के लिए इंस्टाग्राम में आईडी बनाई है, जो raipur police cg के नाम से है। शुक्रवार शाम को हैकर ने आईडी को हैक कर लिया। फिर उसने एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया।
रायपुर पुलिस को जैसे ही आईडी हैक होने की सूचना मिली। साइबर की टीम ने आईडी को रिकवर कर लिया। हालांकि, तब तक पोस्ट वायरल हो गई। मामले में पुलिस का कहना है कि हैकर ने किस तरह वारदात की है, इसकी जांच की जा रही है। रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी में 80 हजार फॉलोअर्स हैं।

रायपुर पुलिस के इंस्टाग्राम आईडी में 80 हजार फॉलोवर है।
आईडी हैक होने के बाद लोगों ने किया कमेंट
हैकर के किए हुए पोस्ट के नीचे लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि सक्सेसफुली आईडी हैक। दूसरे यूज़र ने लिखा कि साइबर क्राइम को पकड़ने में रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई।
एक यूजर ने लिखा कि पुलिस का ही सर्वर हैक हो गया। कई अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने भी कॉमेंट्स में अलग-अलग तरह की टिप्पणी की है। इसके साथ ही अलग-अलग इमोजी भी रिएक्शन के साथ पोस्ट कर रहे हैं।




