Vedant Samachar

Political Parties Registration Cancelled: चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की 9 और MP की 15 राजनीतिक पार्टियों का रद्द किया रजिस्ट्रेशन, देखें लिस्ट

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर/भोपाल:  Political Parties Registration Cancelled, भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की दो दर्जन राजनीतिक दलों का पंजीयन रद्द कर दिया है।चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के 15 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है। तो वहीं छत्तीसगढ़ के 9 राजनीतिक दलों का पंजीयन खत्म कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने रजिस्ट्रेशन रद्द करने की यह कार्रवाई 6 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ने के कारण किया है। और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हुई हैं।

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई पंजीकृत गैर मान्यता दल को नोटिस भेजा है। कई क्षेत्रीय पार्टियों के पते भी मिलान नहीं हो रहे हैं। आयोग ने इन क्षेत्रीय पार्टियों के नाम वेबसाइट से हटा दिया है। ECI ने क्षेत्रीय पार्टियों को 30 दिन का समय भी जवाब देने के लिए दिया है। छत्तीसगढ़ में जिन राजनीतिक दलों की मान्यता खत्म की गई है उनकी लिस्ट नीचे दी जा रही है।

1.छत्तीसगढ़ एकता पार्टी
2.छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
3.छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी
4.छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी
5.छत्तीसगढ़ विकास पार्टी
6.पृथक बस्तर राज्य पार्टी
7.राष्ट्रीय आदिवासीय बहुजन पार्टी
8.राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी
9.राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच

मध्यप्रदेश में इन राजनीतिक दलों की मान्यता खत्म

1. भारतीय जनता भीम पार्टी
2. स्वर्ण समाज पार्टी
3. राष्ट्र वाहिनी पार्टी
4. लोकतांत्रिक सरकार पार्टी
5. क्रांतिकारी किसान सेना
6. किसान मजदूर प्रज्ञा पार्टी
7. जन न्याय दल
8. जनता विकास पार्टी
9. जय मानवता पार्टी
10. गोंडवाना मुक्ति पार्टी
11. गोंडवाना कांग्रेस पार्टी
12. भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी
13. भारतीय जन जागरूक पार्टी
14. भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी
15. अंजुमन पार्टी

आपको बता दें कि राहुल गांधी के आरोप के जैसे ही जहां पर कई मतदाता पत्ते पर नहीं मिल रहे हैं तो क्षेत्रीय पार्टी भी अपने पत्ते पर नहीं मिल रही हैं।

Share This Article