Vedant Samachar

रायगढ़ में पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार…

Vedant Samachar
3 Min Read

रायगढ़,31अक्टूबर (वेदांत समाचार) । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रायगढ़ लाने वाले एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक कार में बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। सूचना को तत्काल साइबर सेल और थाना घरघोड़ा तथा पूंजीपथरा पुलिस के साथ साझा कर टीम को सतर्क किया गया। इसके बाद घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई, जहां एक संदिग्ध हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में कार से 1-1 किलो के 250 पैकेट गांजा कुल 257.5 किलोग्राम बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कार और एक मोबाइल फोन सहित कुल 58 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की गई है।

आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन पर आगे जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक पटेल ने सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल, प्रदीप तिग्गा, भानु प्रताप चंद्रा, दिनेश सिदार, बसंत तिर्की, एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जोशी, आरक्षक दिनेश डनसेना और झसपाल शर्मा का विशेष योगदान रहा।

जप्त संपत्ति का विवरण –

  1. 250 पैकेट गांजा (कुल वजन 257.5 किलोग्राम) – अनुमानित कीमत ₹50 लाख
  2. हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) – कीमत ₹8 लाख
  3. वीवो मोबाइल फोन – कीमत ₹10,000
    कुल मूल्य – ₹58,10,000

आरोपी का नाम –
संतोष दास पिता बुधराम दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा।

Share This Article