Vedant Samachar

आयोध्या: राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने युवक को पकड़ा सामने आई ये बात

Vedant Samachar
1 Min Read

अयोध्या,10 जनवरी । अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा।

मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। उसकी पहचान कश्मीर को शोपिया निवासी अबू अहमद शेख के रूप में हुई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वह कहां से और कैसे राम मंदिर में पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

Share This Article