Vedant Samachar

देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 22 मई (वेदांत समाचार)। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम ने देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में सरिता लहरे और नेमिन कुर्रे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, डीएसपी अनीता प्रभा मिंज और निरीक्षक भारती मरकाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गार्डन, पोस्ट ऑफिस और शनिचरी चौक के आसपास पेट्रोलिंग किया था। इस दौरान बृहस्पति चौक में दोनों महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पाया गया।

पूछताछ पर दोनों महिलाएं पुलिस से हुज्जत बाजी करने लगीं, जिसके बाद उन्हें थाना सिविल लाइन लाया गया। जांच में दोनों महिलाओं की देह व्यापार में संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

Share This Article