Vedant Samachar

90 रुपए से नीचे आया पेट्रोल-डीजल का रेट, नए साल से पहले बड़ी राहत, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,23 दिसंबर: महंगाई की मार झेल रही जनता प्रदेश और केंद्र की सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रही है कि महंगाई से कुछ तो राहत मिले। लेकिन रोजाना दैनिक जरूरत से लेकर जरूरी सामानों के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। जनता को उम्मीद है कि पेट्रोल-डीजल के रेट में भी कमी आए तो थोड़ी राहत मिले, लेकिन फिलहाल ऐसा होते नजर नहीं आ रहा है। वहीं, इस बीच एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

मिली जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। फिलहाल राजधानी में पेट्रोल ₹105.53 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मंगलवार को यही दाम ₹105.23 प्रति लीटर था। वहीं, डीजल की कीमत की बात करें तो आज डीजल ₹91.77 प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि सोमवार को यह ₹91.49 प्रति लीटर था।

ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन अचानक आई इस बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को ​नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डॉलर-रुपया विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों का टैक्स स्ट्रक्चर ये सभी फैक्टर मिलकर अंतिम कीमत का ताना-बाना बुनते हैं।

देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

क्रम संख्याराज्य / केंद्र शासित प्रदेशपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
1महाराष्ट्र~₹104.13~₹91.41
2राजस्थान~₹105.07~₹90.53
3मध्य प्रदेश~₹106.62~₹91.98
4तेलंगाना~₹107.46~₹95.70
5केरल~₹107.48~₹96.48
6आंध्र प्रदेश~₹109.37~₹97.22
7पश्चिम बंगाल~₹105.41~₹92.02
8बिहार~₹105.58~₹91.82
9कर्नाटक~₹102.92~₹90.99
10तमिलनाडु~₹100.90~₹92.48
11उत्तर प्रदेश~₹94.69~₹87.81
12दिल्ली (NCT)₹94.77₹87.67
13गुजरात~₹94.85~₹90.52
14पंजाब~₹98.28~₹88.09
15हरियाणा~₹96.07~₹88.40
16छत्तीसगढ़~₹99.54~₹93.50
17ओडिशा~₹100.93~₹92.51
18झारखंड~₹97.86~₹92.62
19चंडीगढ़ (UT)~₹94.30~₹82.45
20अंडमान और निकोबार (UT)~₹82.46~₹78.05
Share This Article