Vedant Samachar

CG NEWS : आने-जाने में लोगों की परेशानी बढ़ी, 9 दिन पहले बारिश से बही सड़क,छाल मेन रोड से संपर्क टूटा…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,11जुलाई(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पिछले दिनों हुई तेज बारिश से छाल-एडू रोड को जोड़ने वाली सड़क बारिश के पानी में बह गई। जिसके बाद ग्रामीणों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इससे करीब 3-4 गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं। 2 जुलाई की रात में ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।

छाल क्षेत्र में भी तेज बारिश के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया। वहीं अगले दिन 3 जुलाई को पुसल्दा से चितापाली गांव की ओर जाने वाली सड़क बारिश के पानी में बह गई। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत करीब 8-10 साल पहले इस रोड का निर्माण हुआ था।

इसके बाद इसमें डमरीकरण भी हुआ और यह सड़क छाल-एडू मुख्य मार्ग से चितापाली, बेहरामुड़ा, कटईपाली व आसपास के गांव को जोड़ती थी, लेकिन अब इसके टूट जाने के बाद बाइक सवारों को करीब 10 किमी का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।

वहीं पैदल व सायकिल से आने-जाने वाले लोग खेत के रास्ते से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर गांव में कोई बीमार हो जाता है, तो अब एंबुलेंस तक वहां नहीं पहुंच सकेगा। इसके अलावा जरूर ग्रामीणों ने बहे हुए रास्ते के बगल से रोड को व्यस्थित करने की कोशिश की, लेकिन परेशानी अब भी बनी हुई है।

पुसल्दा गांव के उपसरपंच केशव राठिया ने बताया कि तेज बारिश की वजह से यह रास्ता बह गया। हर दिन चितापाली, बेहरामुड़ा की ओर से ग्रामीण छाल और एडू की ओर आते हैं, लेकिन अब लोगों को काफी परेशानी हो रही है। PWD के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, पर अब तक सड़क का सुधार नहीं हो सका है।

Share This Article