कोरबा, 13 जुलाई (वेदांत समाचार)। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा जी की दिनाँक 12 जुलाई से 18 जुलाई तक कोरबा में हो रही शिव महापुराण कथा का सीधा प्रसारण पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय निहारीका महानदी काम्प्लेक्स प्रांगण में प्रतिदिन मध्यान्ह 1 बजे से सायं 4 बजे तक किया जा रहा है। इस विषय मे महानदी काम्प्लेक्स के डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की कोरबा में आयोजित कथा आन लाइन हो गई है जिससे कथा स्थल पर सीमित लोगों को ही प्रवेश की अनुमति है। हमारे परम पूज्य गुरुदेव पंडित प्रदीप मिश्रा जी कहते हैं की पंडाल में बैठकर कथा सुनने का अनंत गुना फल प्राप्त होता है। तो हमने महानदी काम्प्लेक्स में पंडाल का निर्माण कर, उनकी कथा का सीधा प्रसारण करने का मन बनाया। जिसमें सभी शिव भक्त पंडाल में बैठकर कथा सुने और पुण्य की प्राप्ति करें इसी उद्देश्य से पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय निहारीका महानदी काम्प्लेक्स प्रांगण में आन लाइन कथा का प्रसारण किया जा रहा है।

डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने सभी शिव भक्तों, आमजनों सहित, अंचलवासीयों से अधिकसे अधिक संख्या मे उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा का पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय निहारीका महानदी काम्प्लेक्स प्रांगण में निर्मित पंडाल में बैठकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने हेतु अपील की है।



