बिलासपुर,04अगस्त (वेदांत समाचार) । आज दिनांक 4 अगस्त 2025 को अंगदान के प्रति जन-जागरूकता और मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु एसईसीएल मुख्यालय के रिसेप्शन हॉल में अंगदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किए गए ‘अंगदान – जीवन संजीवनी अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो देश में प्रथम मृतक अंगदाता के अंग प्रतिरोपण की स्मृति में चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन द्वारा अंगदान की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण मौजूद रहे।



