अंबिकापुर,27 सितम्बर (वेदांत समाचार)। अंबिकापुर में नवरात्रि के अवसर पर निजी होटलों में गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यूट्यूबर एल्विश यादव और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजली अरोड़ा को बुलाया गया है, लेकिन इस पर कई हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध जताया, उनका कहना है कि ये दोनों कलाकार विवादित और अश्लीलता फैलाने वाले हैं, इसलिए गरबा जैसे पवित्र आयोजन में उनका कोई स्थान नहीं। उन्होंने पोस्टर जलाकर प्रदर्शन किया और एसपी व कलेक्टर को ज्ञापन देकर आयोजन बंद कराने की मांग की।
संगठनों का आरोप है कि निजी होटल में गरबा का व्यावसायिकरण और अश्लीलता का प्रचार धर्म के खिलाफ है और युवाओं को गलत संदेश जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यक्रम बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।



