Vedant Samachar

जापान में 100 साल की आयु वालों की आबादी हुई एक लाख, 88 फीसदी महिलाएं…

Vedant Samachar
1 Min Read

जापान ,16 सितंबर : जापान में उम्र का शतक लगा चुके लोगों की तादाद एक लाख के इर्द गिर्द पहुंच गयी है। रोचक बात यह है कि इनमें लगभग 88 फीसदी महिलाएं हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह अनोखी जानकारी दी है।

बीबीसी में आई रिपोर्ट में बताया गया है कि जनगणना के इस वर्ष सितम्बर तक के आंकड़े बताते हैं कि सौ वसंत देख चुके बुजुर्गों की तादाद 99,763 हो गई है। सबसे अधिक उम्र की बात करें तो औरतों में114 साल की शिगेको कागावा और 111 साल के कियोताका मिज़ुनो सबसे उम्रदराज़ पुरुष हैं।

Share This Article