Vedant Samachar

रेत माफियाओं में खौफ खत्म! नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बचे अधिकारी

Vedant samachar
2 Min Read

मध्य प्रदेश के मैहर में एक बार फिर रेत माफियाओं की दबंगई का मामला सामने आया है। जहां एक नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार रोशन लाल रावत कुबरी गांव में सीमांकन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अवैध रूप से रेत से लदा एक ट्रैक्टर दिखाई दिया। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो चालक ने जानबूझकर उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में रावेंद्र नेपाली का नाम सामने आ रहा है, जो कथित रूप से अवैध रेत कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। 

संदिग्धों से पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश के शहडोल क्षेत्र में एक पटवारी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया था, जिसमें भी अवैध रेत खनन से जुड़ी आशंका जताई गई थी। 

लंबे समय से अवैध रेत खनन का कारोबार 

लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और अवैध रेत कारोबार की जड़ें उजागर कर दी हैं। मैहर और शहडोल की सीमा पर लंबे समय से अवैध रेत खनन का कारोबार फल-फूल रहा है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर कार्रवाई जरूर की जाती है। लेकिन माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब अधिकारियों पर ही हमले करने से नहीं डरते।

Share This Article