रायपुर,01 सितम्बर (वेदांत समाचार)। आज से रायपुर के सभी पेट्रोल पंपों में नियम लागूराजधानी रायपुर में आज यानी कि 1 सितंबर से पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बढ़ते हादसों को देखते हुए नो हेलमेट नो पेट्रोल का निर्णय लिया। जिससे आने वाले दिनों में हादसों में कमी दर्ज हो सके। एसोसिएशन इसे एक अभियान की तरह पूरे प्रदेश में चलाएगा। माना जा रहा है कि, राजधानी के बाद अन्य जिलों में भी नो हेलमेट नो पेट्रोल वाला अभियान लागू हो सकता है।
पेट्रोल पंप पर विवाद करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई
एसोसिएशन का प्रशासन का फूल स्पोर्ट भी मिला है। यदि बिना कोई हेलमेट पेट्रोल लेने पंप पर पहुंचता है, और न देने पर वहां मौजूद कर्मचारियों से विवाद करता है तो उससे सीधे पुलिस निपटेगी। मतलब कि इसकी शिकायत डायल 112 में कर सकते हैं।
जानिए क्या कहते है पिछले 7 महीने के आकड़े
पिछले 7 महीने में सड़क हादसे में 214 लोगों की मौत हुई है, जबकि 150 से करीब लोगों को हादसे में गंभीर चोट ई है। वहीं चारपहिया वाहन में सील्ट बेल्ट न लगाने से 20 से ज्यादा लोगों की जान गई है. जिसमें कार चालक ही शामिल है।



