Vedant Samachar

निर्मला इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल (CBSE), रिसदी, कोरबा का 19वाँ वार्षिक उत्सव ‘Lumen Animi 2025-26’ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा, 29 नवंबर (वेदांत समाचार)। निर्मला इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल (सीबीएसई), रिसदी, कोरबा में आज शनिवार को 19वाँ वार्षिक उत्सव ‘Lumen Animi 2025-26’ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ, जिसके पश्चात स्कूल प्रांगण के मंच का माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर दिया।

कार्यक्रम में प्रांतीय सुपीरियर Rev. सिस्टर सजीथा मैरी ने अध्यक्षता की, जबकि अजीत वसंत (IAS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि टी.पी. उपाध्याय (डीईओ कोरबा) एवं कोरबा सहोदय के अध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता भी समारोह में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

प्राचार्या सिस्टर नवीन मैरी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय उपलब्धियों की जानकारी दी। अध्यक्षीय एवं उद्घाटन भाषण में अतिथियों ने विद्यालय के समग्र विकास तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एवं वार्षिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण हुए 10वीं और 12 वीं के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक्शन डांस, वाद्य संगीत, समूह गीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रेरक संबोधन में डॉ. संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सीखने की इच्छा और अनुशासन को जीवन का प्रमुख आधार बनाने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वोट ऑफ थैंक्स हेड बॉय एवं हेड गर्ल द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का समापन हर्ष, उत्साह और तालियों की गूंज के बीच हुआ। ‘Celestial Glow’ की थीम लिए यह वार्षिक समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और यादगार साबित हुआ।

Share This Article