Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भरे बाजार एक आरक्षक की हत्या की कोशिश…

Vedant Samachar
2 Min Read
नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने कुल्हाड़ी से किया

बीजापुर,24जून(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भरे बाजार एक आरक्षक की हत्या की कोशिश की है। आरक्षक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया है। आरक्षक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं नक्सलियों ने इसी महीने कुल 7 लोगों की हत्याएं की हैं। दरअसल, यह मामला जिले के पदेड़ा गांव का है। आरक्षक संतु पोटाम यहां के बाजार गए हुए थे। वहीं नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम भी बाजार में मौजूद थी। मौका देखकर उन्होंने संतु पर हमला कर दिया। जिसके बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले के बाद नक्सली तुरंत जंगल की तरफ भाग निकले। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि आरक्षक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज जारी है। बीजापुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

नक्सलियों ने 8 जून को पूवर्ती गांव में एक ग्रामीण को मारा।
9 जून को कोंटा में IED ब्लास्ट की चपेट में आकर एक ASP शहीद हुए।
17 जून को बीजापुर जिले पेद्दाकोरमा गांव में नाबालिग समेत 3 ग्रामीणों को मारा।
22 जून को बीजापुर जिले के सेंड्राबोर गांव में 2 ग्रामीणों की हत्या की।
23 जून की शाम आरक्षक पर हमला किया।

दरअसल, गांव-गांव में नक्सलियों की एक स्मॉल एक्शन टीम होती है। जो संगठन के बड़े कैडर के निर्देश पर काम करती है। हत्या करना, IED लगाना और ब्लास्ट करना, रैकी करना और बड़े नक्सल लीडरों के लिए खाने का बंदोबस्त करने जैसा काम इसी टीम का होता है।

Share This Article