Vedant Samachar

मुंगेली पुलिस ने चलाया “पहल” अभियान : नशा मुक्ति, यातायात नियमों का पालन करने और साइबर ठगी से बचाव हेतु किया गया शुभारंभ

Vedant samachar
3 Min Read

मुंगेली, 17 जून (वेदांत समाचार)। मुंगेली पुलिस ने नशा मुक्ति, यातायात नियमों का पालन करने और साइबर ठगी से बचाव हेतु “पहल” अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य नशीली पदार्थ सेवन, यातायात नियम और साइबर फ्रॉड के संबंध में आम जनता को जागरूकता प्रदान करना है।


केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री (छ.ग.) शासन अरूण साव एवं बिल्हा विधायक माननीय धरम लाल कौशिक, जिला मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के कर कमलों से मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “पहल” के बुकलेट, पोस्टर का विमोचन किया गया।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीली पदार्थ सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। नशे के आदि व्यक्तियों को नशे से मुक्ति दिलाने हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों से सहयोग प्राप्त कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, यातायात नियमों का पालन करने और साइबर ठगी से बचने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

यातायात नियमों का पालन
यातायात नियमों का पालन प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें हैं, जैसे-ट्रैफिक सिग्नल का पालन, सड़क पर निर्धारित गति से सावधानी पूर्वक वाहन चलाना, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करना आदि।

साइबर ठगी से बचाव
साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके सिखाए जाएंगे। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, मैसेज और ई-मेल से सावधान रहने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, माननीय उप मुख्यमंत्री (छ.ग.) शासन अरूण साव, माननीय बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार, मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय व अधिकारी/कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article