Vedant Samachar

संसद परिसर में सांसद नहीं कर सकेंगे इन चीजों का इस्तेमाल?

Vedant samachar
1 Min Read

नई दिल्ली। लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को सांसदों से संसद परिसर में स्मार्ट चश्मे, पेन और घड़ियों जैसे डिजिटल उपकरणों का उपयोग न करने का आग्रह किया, क्योंकि इससे उनकी निजता खतरे में पड़ सकती है और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन हो सकता है।

लोकसभा बुलेटिन ने सांसदों को याद दिलाया कि स्मार्ट चश्मे, पेन कैमरे और स्मार्ट घडि़यां जैसे कई उन्नत उपकरण अब देश में व्यापक रूप से उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ उपकरणों का उपयोग सांसदों की गोपनीयता से समझौता करने और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन करने के तरीकों से किया जा सकता है।


सांसदों से किया गया ये अनुरोध
बुलेटिन में आगे कहा गया कि सांसदों से अनुरोध है कि वे संसद परिसर के किसी भी हिस्से में सदस्यों की सुरक्षा, विशेषाधिकार और गोपनीयता से समझौता करने वाले किसी भी तरह से ऐसे उपकरणों का उपयोग करने से बचें।

Share This Article