रायपुर, 04 जनवरी (वेदांत समाचार) I राजधानी रायपुर में साल 2025 में 15 हजार से ज्यादा अपराध हुए है। बीते साल महिला, साइबर क्राइम और हत्या से जुड़े अपराध बढ़े है। इसके अलावा चाकूबाजी में भी कमी आई है। SSP लाल उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में साल 2024 में 17 हजार 703 अपराध दर्ज हुए है, वहीं, साल 2025 में 15 हजार 896 अपराध दर्ज हुए है। पिछले साल की तुलना में साल 2025 में 10 प्रतिशत आपराधिक आकड़ों में कमी आई है।
आकंड़ों के मुताबिक, क्षणिक विवाद में हत्या जैसे मामले इस साल बढ़े है। असामान्य कारण जैसे मोबाइल चलाने, ठंडा भजिया लाने, साथ ना चलने को लेकर हत्या हुई है, इस तरह के अपराध पर इस साल काम किया जाएगा।
ड्रग्स के 600 आरोपी पकड़ाए
SSP के मुताबिक, रायपुर पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए लगभग 600 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें ट्रायल को भी मॉनिटरिंग करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को कड़ी सजा दी गई है।
नारकोटिक्स के बड़े रैकेट को खत्म किया गया है। आने वाले दिनों में भी फोकस रहेगा ताकि फिर से ड्रग्स का चैन शुरू ना हो।
साल 2025 में ई चालान ज्यादा कटे
रायपुर में यातायात व्यवस्था के तहत पिछले साल की तुलना में ई चालान में 50 प्रतिशत ज्यादा कार्रवाई की गई। SSP ने कहा कि आने वाले दिनों में एक्सीडेंट रोकने जन जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। ताकि हादसों में कमी लाया जा सके।
साल 2025 में सभी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, कानून व्यवस्था, तीज त्योहार, राज्योत्सव और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस व्यवस्था लगाई गई थी। जिससे इन अवसरों पर कोई अपराध या अनहोनी नहीं हुई। ये रायपुर पुलिस की उपलब्धि रही।



