Vedant Samachar

मोमोज ने ग्राहकों को किया बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती…

Vedant samachar
1 Min Read

धमतरी,04 दिसंबर (वेदांत समाचार)। जिले के मगरलोड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पेट दर्द, उल्टी और दस्त के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में कुल 18 मरीजों को भर्ती कराया गया है। सभी की तबीयत नेपाली मोमोज खाने के बाद बिगड़ने की बात सामने आई है।

परिजनों के अनुसार, सभी मरीजों ने मेघा चौक के पास स्थित ठेले में नेपाली मोमोज खरीदे थे। मोमोज खाने के कुछ ही घंटे बाद उन्हें तेज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। बीमार पड़ने वालों में भैंसमुंडी, बेलरदाना, मगरलोड, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह, जामली सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हैं।

प्रभावित 18 मरीजों में 13 बच्चे (18 वर्ष से कम आयु) और 5 वयस्क हैं। अधिकतर मरीज उपचार के बाद घर भेज दिए गए हैं, लेकिन 4 मरीज अभी भी भर्ती हैं और लगातार उनका उपचार जारी है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में मोमोज बेचने पर मौखिक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article