Vedant Samachar

ऊर्जा नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया विधायक प्रेमचंद पटेल का जन्मदिन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 02 जनवरी 2026। कोरबा जिले के गेवरा–दीपिका–कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल का जन्मदिन शुक्रवार को पूरे जिले में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इसी क्रम में ऊर्जा नगर स्थित वर्कर्स क्लब में भव्य आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री पटेल का स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अरुणीश तिवारी (दादा भाई) ने अपने समर्थकों के साथ विधायक प्रेमचंद पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ श्रमिक नेता सतीश राठौर, बनवारी लाल चंद्र, शिवचरण राठौर, धर्मेंद्र शुक्ला, हेमचंद सोनी, मन्नू राठौर, विधायक प्रतिनिधि व्यास राठौर, निलेश साहू, सानिध्य सोलंकी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विधायक प्रेमचंद पटेल के जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Share This Article