Vedant Samachar

राजनांदगांव में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से कई यात्री ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Vedant samachar
2 Min Read

राजनांदगांव। राजनांदगांव–कलमना तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत तुमसर रोड यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण 24 से 31 जनवरी तक कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

इस अवधि में कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ गाड़ियां देरी से चलेंगी या गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। इससे दुर्ग से नागपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने की संभावना है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल में चल रही यह परियोजना भविष्य में यात्री सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन और समयबद्धता सुधार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हालांकि कार्य अवधि के दौरान सप्ताहभर यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। जो ट्रेनें संचालित होंगी, उनमें अतिरिक्त भीड़ के कारण यात्रियों को असुविधाजनक यात्रा करनी पड़ सकती है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 24 से 31 जनवरी तक 58817 तुमसर रोड–तिरोडी पैसेंजर, 58816 तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर, 58815 इतवारी–तिरोडी पैसेंजर, 58818 तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर, 68715 बालाघाट–इतवारी तिरोडी मेमू और 68714 इतवारी–बालाघाट मेमू रद्द रहेंगी।

इसके अलावा 28 से 31 जनवरी तक 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू, 68743 गोंदिया–इतवारी मेमू, 68744 इतवारी–गोंदिया मेमू, 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू, 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू, 68713 गोंदिया–इतवारी मेमू, 68716 इतवारी–गोंदिया मेमू और 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू भी कैंसिल रहेंगी।

Share This Article