Vedant Samachar

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में 3 बैंक अधिकारी गिरफ्तार…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,23अगस्त (वेदांत समाचार)। रायपुर पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक्सिस बैंक के अभिनव सिंह, इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रवीण वर्मा और रत्नाकर बैंक के प्रीतेश शुक्ला शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार की थी। इसके बाद रेंज साइबर थाना को म्यूल अकाउंट खोलने और संचालन करने में संलिप्त खाता धारक, संवर्धक, उत्प्रेरक, फर्जी सिम विक्रेता और संलिप्त बैंक अधिकारी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

निर्देशानुसार म्यूल बैंक खाता के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 229/25, सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 44/25, गुढियारी में अपराध क्रमांक 17/25 पंजीबद्ध कर विवेचनाक्रम में अपराध में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य से पता चला कि उन्होंने बैंक के ड्यू डीलीजेन्स और के वाई सी नॉर्म्स का पालन नहीं किया और बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम प्राप्त की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार बैंक अधिकारियों के नाम और पता इस प्रकार हैं:

  1. अभिनव सिंह पिता नरेश सिंह उम्र 32 वर्ष पता झण्डा चौक सेक्टर 02 शिवानंद नगर खमतराई रायपुर (एक्सिस बैंक)
  2. प्रवीण वर्मा पिता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा उम्र 37 वर्ष पता रोहिणीपुरम फेस 1 बोरसी, पदमनाभपुर, दुर्ग (इंडियन ओवरसीज बैंक)
  3. प्रीतेश शुक्ला पिता लालजी शुक्ला उम्र 32 वर्ष पता शिवानंद नगर, गुढियारी रायपुर (रत्नाकर बैंक लिमिटेड)

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि रायपुर पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article