Vedant Samachar

Korba news : राधासागर तालाब को सुविधाजनक बनाने काम शुरू लोगों को निस्तार में आसानी हो इसका ख्याल…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,16जून 2025(वेदांत समाचार)। काफी समय से सुधार की आवश्यकता महसूस कर रहे राधासागर तालाब को संवारने के लिए औपचारिक कोशिश की गई है। नगर पालिका परिषद कटघोरा ने इस दिशा में मानसून की सक्रियता से पहले काम प्रारंभ किया। जोर इस बात पर दिया जा रहा है कि विशेष रूप से तालाब के उस हिस्से की साफ-सफाई कराई जाए जहां लोगों की पहुंच होती है और वे निस्तार करते हैं। कटघोरा में राधासागर तालाब की पहचान प्राचीन स्थान के रूप में है। कई पीढिय़ों से लोग इसका उपयोग करते आ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि 12 महीने इसमें पानी की उपस्थिति होती है। नहाने-धोने के साथ-साथ मांगलिक कार्यों के लिए इसकी उपयोगिता सुनिश्चित होती है और यही सब इसे एक अलग पहचान देते हैं।

अलग-अलग कारणों से तालाब की स्थिति के सामने कई चुनौतियां आईं। बीते वर्षों में आवश्यक काम नहीं होने से यहां समस्याओं में विस्तार हो गया। मौजूदा स्थिति में तालाब का उपयोग करने में लोगों को दिक्कत हो रही है। अलग-अलग माध्यम से नगर पालिका प्रशासन तक यह बात पहुंची। नगर पालिका ने जन महत्व से जुड़े विषय को गंभीरता से लिया और सुधार को लेकर काम करना तय किया। सोमवार से यहां की सफाई शुरू कराई गई है। प्रयास यही है कि राधासागर तालाब के घाटों के आसपास अपशिष्ट और अन्य सभी प्रकार की गंदगी को हटाया जाए। साफ-सफाई इतनी कर दी जाए कि लोगों को यहां पहुंचने के बाद परेशानी न हो और वे सहज तरीके से निस्तार कर सके।

इस्टीमेटेड नहीं है काम

तालाब की सफाई जनता से जुड़ा विषय है इसलिए हमने इसे ध्यान में रखा। इस काम पर अधिकतम खर्च कितना आएगा, यह इस्टीमेटेड नहीं है। प्राथमिकता के साथ काम को प्रारंभ कराया गया है। नगरीय निकाय विभाग से आगे व्यवस्था बनाएंगे। नगरीय क्षेत्र में कई कार्य कराए जाने हैं। फील्ड का प्रबंधन कराने के लिए प्रदेश सरकार से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।

Share This Article