Vedant Samachar

KORBA NEWS : अज्ञात व्यक्ति का शव दीपका कोयला खदान(SECL) के पास मिला, पुलिस जांच में जुटी…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा, 29 जुलाई(वेदांत समाचार)। एसईसीएल की दीपका खदान के एमटीके नंबर-2 के पास स्थित नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे रहस्य और बढ़ गया है।

मामले की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृत व्यक्ति खदान क्षेत्र में कैसे पहुंचा, और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

मामले को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारणों की भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों में घटना को लेकर चिंता और दहशत का माहौल है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति लापता है या शव की पहचान कर सकता है, तो तत्काल दीपका थाना से संपर्क करें।

Share This Article