Vedant Samachar

KORBA NEWS : राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में सरस्वती उमावि सीतामढ़ी ने लहराया परचम, 3 छात्राओं ने जीते पदक

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 23 नवंबर 2025 (वेदांत समाचार)। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के तत्वावधान में राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता माथुरा में 13.11.2025 से 16.11.2025 तक आयोजित हुई। विद्या भारती मध्य क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व सरस्वती उच्च. माध्य. विद्यालय, सीतामढ़ी कोरबा की तीन छात्राओं ने किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाया। इसमें कु. भारती बघेल आ. पूनाराम बघेल कक्षा ग्यारहवीं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कु. उपासना चौहत्था आ. शम्भू चौहत्था कक्षा दसवीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया एवं कु. प्राची सूर्यवंशी आ.महेश्वर सूर्यवंशी कक्षा नवमी ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस उपलब्धि के लिये प्रतियोगिता उपरान्त वापसी पर सरस्वती उच्च. माध्य. विद्यालय, सीतामढ़ी कोरबा में दिनांक 21.11.2025 को प्रात: सरस्वती शिक्षा समिति, कोरबा के सचिव/व्यवस्थापक जोगेश लाम्बा एवं कोषाध्यक्ष शंकरलाल टमकोरिया की उपस्थिति में इन प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया गया। पदाधिकारियों का विद्यालय के प्राचार्य विद्यानंद पाण्डेय द्वारा रोली-तिलक से अभिनंदन किया गया।

व्यवस्थापक लाम्बा ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे विद्यालय परिवार के लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया एवं इन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यवस्थापक एवं कोषाध्यक्ष के द्वारा मेडल, मोमेंटो प्रदान कर इन छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के खेल प्रमुख वरिष्ठ आचार्य चूडामणी देवांगन एवं सह-खेल प्रमुख आचार्या कु0 प्रिया दुबे को भी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिये सम्मानित किया गया।

Share This Article