Vedant Samachar

KORBA NEWS:पंप हाउस की मोटर बिगड़ी 7 दिन से पानी के लिए संघर्षगर्मी के मौसम में

Vedant samachar
3 Min Read
परेशान हो रही जनता, सरपंच और अधिकारी उदासीन

कोरबा,08जून 2025(वेदांत समाचार)। पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड मुख्यालय में जलप्रदाय व्यवस्था पिछले 7 दिन से बाधित है। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लोगों ने तकनीकी समस्या की जानकारी कई स्तर पर दी है लेकिन हल करने के लिए किसी ने ना तो काम किया और ना ही विकल्प दिया।

विकासखंड मुख्यालय की आबादी को उसकी जरूरत की पूर्ति के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा जल प्रधान योजना विकसित की गई। बोरवेल के जरिए ओवरहेड टैंक में पानी पहुंचता है और फिर इसकी उपलब्धता नलों के जरिए लोगों तक होती है। काफी समय से जलप्रदाय व्यवस्था को संचालित करने की जिम्मेदारी स्थानीय ग्राम पंचायत पर है। वर्तमान में ग्राम पंचायत पानी से जुड़ी समस्या को हल करने के लिए कुछ नहीं कर रही है या कर पा रही है। लोगों का कहना है कि पहली बार इस पंचायत में सहेत्तर सिंह राज को सरपंच चुना गया लेकिन उनकी भूमिका अब तक शून्य है। वजह यह है कि चुनाव के कई महीने बाद सरपंच को उसके पद का प्रभार नहीं मिल सका है। इसलिए जलप्रदाय की तकनीकी समस्या दूर करने के लिए वह गंभीर नहीं है। स्थानीय निवासी नानक सिंह ने बताया कि इससे पहले दो बार मोटर में खराबी आई थी तब लोगों ने आपस में चंदा करने के साथ इस काम को कराया था। वर्तमान स्थिति में मोटर को ठीक करने के लिए काफी खर्च आने की बात कही जा रही है।पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने इस मामले में और किसी भी हस्तक्षेप से साफ मना किया। हर तरफ से आफत पुणे के कारण अब लोगों को एक सप्ताह से पानी के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दूसरे जल स्रोतों से लोग अपना काम चला रहे हैं। कुछ मामलों में लोगों को सेवा एहसान जैसी लग रही है। इसलिए भी लोग चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी बिगड़ी मोटर को ठीक कर लिया जाए जिससे कि समस्या से छुटकारा मिले।

Share This Article