Vedant Samachar

KORBA NEWS : ना जान ना पहचान और हो गया धमकाने का झूठा मुकदमा दर्ज, राजनीतिक द्वेष की भेंट चढ़ रहे भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,09 सितम्बर (वेदांत समाचार):- जिले में तेज तर्रार युवा नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बद्री अग्रवाल इन दिनों उपेक्षा का शिकार हो रहे है, 8 जनवरी 2023 कांग्रेस शासन काल के वीडियो को वायरल कर राजनीतिक द्वेष के तहत बिना जांच किए एफआईआर दर्ज करवाया गया है |

भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल ने बताया कि मैं सुबह नवभारत समाचार पत्र पढ़ने से मुझे ज्ञात हुआ कि किसी पोड़ीबाहर निवासी रंजित पटेल नामक किसी व्यक्ति ने धमकाने का आरोप पर सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज हुआ है, मैं किसी रंजीत पटेल नामक व्यक्ति को नही जानता हूँ, ना कभी मिला हूं, ना कभी किसी भी माध्यम से उससे मेरी कोई बात हुई है, उक्त वायरल वीडियो 8 जनवरी 2023 का है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, अभी भाजपा संगठन में नियुक्तियों का समय चल रहा है इसको देखते हुए उक्त वीडियो को अब वायरल किया जा रहा है कही न कही ये द्वेष पूर्ण राजनीति की साजिश है छवि धूमिल करने की साजिश है |

बद्री अग्रवाल ने कोरबा एसपी से की लिखित शिकायत

पोड़ीबहार निवासी रंजीत पटेल के द्वारा मनगढ़त झूठा एफआईआर दर्ज कराया गया जिससे मेरी प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाई गई हैं |

बद्री अग्रवाल वर्तमान समय में पितृमोक्षार्थ कार्य के लिए गया बिहार में है, ऐसे में रंजीत पटेल को धमकाने का प्रश्न ही उत्पन्न नही होता है, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नियत से एफआईआर दर्ज करवाया गया है जिससे मै मानसिक और शारीरिक रूप से पीड़ित होना बताया और उचित न्याय करने की मांग की है |

Share This Article