Vedant Samachar

KORBA NEWS : नगर निगम की लापरवाही: जनसुविधा के लिए बनी प्याऊ टंकी से नहीं निकल रहा पानी…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,10जुलाई(वेदांत समाचार)। नगर निगम द्वारा अप्पू गार्डन के समीप बनाई गई प्याऊ टंकी से पानी नहीं निकल रहा है। यह टंकी कई महीनों से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को परेशानी हो रही है। गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है .

व्यवसायियों का कहना है कि उन्होंने कई बार निगम अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निगम अपने ही परिसर में मूलभूत सुविधा नहीं दे पा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। व्यवसायियों ने बताया कि वे अपने दुकानों में पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं, जिससे उनका अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है .

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही पेयजल सुविधा शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा और निगम को जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में आवेदन देने के बाद भी अधिकारियों ने सुध नहीं ली। लोगों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल सुविधा शुरू करने की मांग की है ।

इस समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने निगम प्रशासन से जवाबदेही की मांग की है ।

Share This Article