Vedant Samachar

KORBA NEWS : मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय में आंतरिक परिवाद समिति की बैठक संपन्न…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,03 सितम्बर (वेदांत समाचार) । मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय में आंतरिक परिवाद समिति की बैठक प्राचार्य डॉ राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में महाविद्यालयीन छात्रों को महाविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की आंतरिक विवाद को निपटाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन पर विशाखा गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने के बारे में विस्तार से बताया गया।

बैठक में समिति के सदस्य अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने वर्तमान नए कानून के व्यापक प्रचार प्रसार एवं विधि संगत अन्य तथ्यों को विस्तार से बताया। समिति के सदस्य रुक्मणी नायर ने भी अपने विचार रखे।

इस बैठक में डॉ पापिया चतुर्वेदी, डॉ विनोद साहू, अमिता सक्सेना, वर्षा सिंह तंवर, अनीता तिर्की, इंदुमती बरेठ, पूनम साव, कल्पना साहू उपस्थित रहे।

Share This Article