Vedant Samachar

KORBA NEWS : गेवरा कॉलोनी में दुर्लभ ब्रह्मकमल के दो फूल एक साथ खिले, लोगों ने किया दर्शन-पूजन…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,28जुलाई(वेदांत समाचार)। एसईसीएल गेवरा कॉलोनी स्थित ऊर्जा गेवरा आवास क्रमांक बी-130 में निवासी पूर्णिमा सोनी और देवी सोनी के घर सावन महीने में एक दुर्लभ और पवित्र घटना घटी। उनके घर में लगे ब्रह्मकमल के पौधे में एक नहीं, बल्कि दो फूल एक साथ खिले, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।

पूर्णिमा सोनी ने बताया कि उन्होंने यह पौधा छह साल पहले लगाया था, लेकिन अब तक इसमें फूल नहीं आया था। इस बार सावन की शुरुआत में ही दो फूल एक साथ खिले, जिसे वह ईश्वर की विशेष कृपा और शुभ संकेत मानती हैं।

ब्रह्मकमल को धार्मिक मान्यता में अत्यंत पवित्र और दुर्लभ पुष्प माना गया है, जो आमतौर पर हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। यह रात में खिलता है और सुबह तक मुरझा जाता है, इसलिए इसे देखना अपने आप में एक दुर्लभ अनुभव होता है।

फूल खिलने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग, परिजन व श्रद्धालु दर्शन व पूजा करने उनके घर पहुंचे। लोगों ने इस दुर्लभ पुष्प के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

Share This Article