Vedant Samachar

KORBA NEWS : बी.बी.ए. पाठ्क्रम में माडर्न कालेज के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,04जुलाई(वेदांत समाचार) I अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा बी.बी.ए.-3 वर्षीय पाठ्यक्रम के घोषित परीक्षा परिणाम में माॅडर्न काॅलेज के विद्यार्थियों का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। माॅडर्न काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट एण्ड इन्फोरमेशन टेक्नोलाजी कोरबा के सभी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी.बी.ए. अंतिम की परीक्षा में श्रेष्ठ अंक अर्जित किये है। बी.बी.ए. पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त होने पर माडर्न काॅलेज के विद्यार्थियों प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय के मेरिट लिस्ट में अपना स्थान प्राप्त कर से गोल्ड मेडल प्राप्त करते हैं।


अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बी.बी.ए. अंतिम में नेहल शर्मा ने 77.94 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान वसंुधरा तिलवानी 74.41 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर साहिबा बानो ने 73.53 प्रतिशत एवं चतुर्थ स्थान पर राशी गर्ग 71.53 प्रतिशत प्राप्त किया है। इन विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि से माडर्न काॅलेज सहित कोरबा जिले का नाम रोशन किया है। बी.बी.ए. अंतिम के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रथम श्रेणी के उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय मैनेजमेंट एण्ड काॅमर्स डिपार्टमेंट के प्राध्यापकों को दिया है, जिन्होने पूरे पाठ्यक्रम तथा आंतरिक परीक्षाओं का विश्वविद्यालय नियम अनुसार समय में पूरा कराया एवं उन्हे समय-समय पर उचित मार्गदर्शन देते रहे। छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट सफलता पर प्राचार्य डाॅ. हाशिम सईद एवं उपाध्यक्ष फरहत अहमद ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Share This Article