Vedant Samachar

KORBA NEWS : कुसमुंडा में एक और आत्महत्या का मामला, डॉक्टर की पढ़ाई कर रही युवती ने घर में लगाई फांसी…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,13जून 2025(वेदांत समाचार) । जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कला मंदिर क्षेत्र में बीते गुरुवार से अब तक एक – एक कर तीन लोगों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ओर जहां बीते गुरुवार की रात क्षेत्र के वरिष्ठ नसीम सिद्दकी की इलाज के दौरान दुखद मृत्यु हो गई वहीं उसी मुहल्ले में दोपहर को भानु प्रताप नामक 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली थी।

इसी बीच आज शुक्रवार की सुबह कला मंदिर क्षेत्र में रहने वाली छाया गौतम पिता शशि भूषण गौतम निवासी M 55 ने अपने घर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है की युवती हाल में रायपुर से लौटी थी और काम को लेकर काफी डिप्रेशन में थी। मृतिका छाया डॉक्टर की पढ़ाई कर रायपुर के मेडिकल अस्पताल में सेवाए दे रही थी। वे केंसर संबंधी बीमार लोगों का इलाज में सहयोग करती थी,छाया द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

Share This Article