Vedant Samachar

KORBA NEWS : सोहागपुर में “आमना अपना पुस्तकालय” का शुभारंभ: छात्रों को मुफ्त पुस्तकें प्रदान करने का उद्देश्य

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,06अगस्त (वेदांत समाचार)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर में “आमना अपना पुस्तकालय” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शीत चौहान, अध्यक्ष जनभागीदारी एवं विकास समिति ने कहा कि यह पुस्तकालय पढ़ाई के स्तर को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

विद्यालय के राम नारायण प्रधान, व्याख्याता हिन्दी ने एक नवाचार करते हुए “आमना अपना पुस्तकालय” का गठन किया, जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के पाठ्य-पुस्तक की किताबें रहेंगी। खासकर हिन्दी और अंग्रेजी के साथ-साथ व्याकरण, शब्द कोष आदि। जिसे बच्चों के वर्ष भर के लिए पढ़ने आबंटित किया गया है। जो परीक्षा के बाद वापस करेंगे। उस पुस्तक को अगले सत्र में फिर आबंटित किया जाएगा।

सेपवस संस्था के डायरेक्टर फिरत सारथी ने कहा कि यह पुस्तकालय प्रतिभाओं को तराशने का सशक्त माध्यम बनेगा। ग्राम के समाजसेवी मो सज्जाद अधिवक्ता ने पुस्तकालय की प्रशंसा करते हुए सभी जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तक दान करने का आश्वासन दिया। विजय कुमार जांगड़े जी उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत सोहागपुर और अरुण सारथी ने पुस्तकालय की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिरत सारथी ने प्रेरणा गीत और प्रेरक विचार के माध्यम से कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों को लाभान्वित किये। “घर घर कलम शिक्षा की ओर एक कदम” अभियान के अंतर्गत प्रतिभाशाली छात्रों को कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता महेन्द्र कुमार पाटले विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज प्रधान, प्रधान पाठक, मनोहर राठौर, श्रीमती कृष्णो, एवं छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राम नारायण प्रधान व्याख्याता हिन्दी द्वारा किया गया।

Share This Article