Vedant Samachar

KORBA:झूठ का सहारा नहीं लेना है जो सच्चाई है वहीं बोलना है। उक्त ऑडियो में यह बात काट दी गई

Lalima Shukla
1 Min Read

हितानंद अग्रवाल के शब्दो से किया गया था छेड़छाड़ ओरिजनल ऑडियो हो रहा अब वायरल, देखे पूरी ऑडियो….

कोरबा। झूठ का सहारा नहीं लेना है जो सच्चाई है वहीं बोलना है। उक्त ऑडियो में यह बात काट दी गई मैनिपुलेटेड किया गया, किस आशय में बात थी उसे भी गलत परोसा गया।

एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने जारी 09 सेकंड के ऑडियो के साथ जारी अपने बयान में कहा है कि इस ऑडियो से यह बात स्पष्ट है कि हमारी क्या मंशा है। इस प्रकार ना जाने कितने झूठ का सहारा ले कर ऑडियो को नाट्यक्रम में प्रस्तुत किसके इशारे में हमें बदनाम करने बनाया गया है। ऑडियो में यह भी देख सकते है किस प्रकार हमें call करने वाला गलत बोलने सुनियोजित प्लानिंग के तहत उकसा रहा है।

इस बात का खुलासा जरूरी है यह साजिश किसकी है। यूटूबर को किसने प्रायोजित कर हमारे पीछे लगाया है, कोन है जो संगठन को बदनाम करने चाहता है, कौन डर रहा है जो जांच समिति को गुमराह करना चाह रहा है, सवालो की कतार लंबी है। झूठ कितना भी दिखाया जाए सच के सामने नही टिका है।

Share This Article