Vedant Samachar

कोरबा के कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की सड़क हादसे में मौत

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,27 सितम्बर (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले के गेवरा निवासी कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की मध्यप्रदेश के चित्रकूट के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वे अपनी मां और मौसा जी के साथ कार से पंजाब जा रहे थे। दुर्घटना में अमन बाजवा और उनकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके मौसा जी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमन बाजवा अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने पंजाब जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गेवरा–दीपका क्षेत्र के ट्रक मालिक एसोसिएशन और कोयला व्यवसायियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article