Vedant Samachar

KORBA सीईओ जिला पंचायत ने ली पीएम सूर्यघर योजना की बैठक, बैंकों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Vedant Samachar
2 Min Read

0 योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभाग व बैंक के बीच समन्वय पर बल

कोरबा,23अक्टूबर (वेदांत समाचार) । कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधक, वेंडर्स एवं सीएसईबी के अधिकारी उपस्थित रहे। सीईओ श्री नाग ने बैठक के दौरान बैंकों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़ना है, इसलिए समयबद्ध तरीके से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों व बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि योजना का क्रियान्वयन तेज़ी और पारदर्शिता के साथ हो सके।


बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष चर्चा हुई। सीईओ ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जाए।

बैठक में सीईओ श्री नाग ने कहा कि “प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ग्रामीणों के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

Share This Article