Vedant Samachar

Korba Breaking : वीडियोग्राफर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, माता के दर्शन किए, नारियल लेकर ट्रैक पर गया; आर्थिक तंगी से सुसाइड की आशंका

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 10 जून (वेदांत समाचार). कोरबा में सर्वमंगला मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई, जो दादर में रहते थे। वह वीडियोग्राफी का काम करते थे। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है।

मनोज 9 जून की शाम बाइक से घर से निकले। उन्होंने पुराने बस स्टैंड पर रहने वाले अपने मित्र विशाल के यहां अपनी बाइक और मोबाइल छोड़ा। इसके बाद वह सर्वमंगला मंदिर गए। माता के दर्शन करने के बाद रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटनास्थल से एक नारियल भी बरामद हुआ है।

आर्थिक तंगी से सुसाइड की आशंका

मनोज की दो बेटियां हैं। एक बेटी विदेश में है, जबकि दूसरी दो दिन पहले ही दादर लौटी है। सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक तंगी खुदकुशी का कारण हो सकती है। मनोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।

मौत के कारणों की जांच जारी

चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से एक पर्स मिला। इसी से मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत के कारणों की जांच जारी है। मृतक का शव कुसमुंडा मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस परिजनों के आने इंतजार कर रही है। घटना की सूचना पर मृतक के मित्र और परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

Share This Article