Vedant Samachar

Korba Breaking : दिव्यांग महिला को जान से मारने धमकी देकर कई बार दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,17जून 2025(वेदांत समाचार)। घर में मौजूद दिव्यांग महिला को अकेला देखकर एक युवक की नियत बिगड़ गई। उसने घर में घुसकर महिला को डराया-धमकाया। उससे संबंध बनाया। महिला ने इस मामले की जानकारी उरगा थाना को दी। पुलिस केस दर्ज मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की पहचान अमित सोनवानी उम्र 39 वर्ष से की जो उरगा थाना क्षेत्र के गांव खोड्डल का रहने वाला है। खबर के अनुसार इस वर्ष होली से दो दिन पहले उसके द्वारा पहली बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर कई बार फिर ऐसी घटनाएं की गई।

सोमवार को आरोपी ने फिर से ऐसा ही किया। इसके बाद पहुंच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उरगा पुलिस थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस प्रकरण में वैजाइनल सीमेंन प्रिजर्व कर एग्जामिन के लिए भेजा गया। लेडी कांस्टेबल अनुराधा की ओर से यह कार्रवाई की गई। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि अमित पहले भी मारपीट के एक मामले में दोषी रह चुका है। उसे कोर्ट ने सजा भी सुनाया।

Share This Article