Vedant Samachar

कोरबा बंग समाज ने “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सामूहिक गायन समारोह आयोजित किया

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,23 नवम्बर (वेदांत समाचार)। कोरबा बंग समाज के समस्त बंगबंधुगणों द्वारा डीडीएम रोड स्थित कावेरी बैंक्वेट हॉल में संध्या 7:00 बजे हमारे गौरवशाली राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक गायन समारोह का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर कोरबा बंग समाज के सदस्यों ने कई दिनों से वाद्य यंत्रों के साथ सुर-लय का नियमित अभ्यास कर अपनी प्रस्तुति को निखारा। कार्यक्रम के दिन कावेरी बैंक्वेट हॉल में प्रसिद्ध तबला वादक एवं प्राध्यापक डॉ. कुणाल दासगुप्ता तथा हारमोनियम में हैप्पी पाल की संगत में समाज के प्रतिभावान सदस्यों — अतिन मंडल, अमित बैनर्जी, राजा मुखर्जी, उदय चैटर्जी, समित हालदार, प्रवीर कुमार दत्ता, हैप्पी पाल, मोनिका घोष, तुलसी मोइरा और रोमा मंडल — ने लयबद्ध एवं सुमधुर स्वर में “वंदे मातरम्” प्रस्तुत कर राष्ट्रीय गीत को सांगीतिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कोरबा बंग समाज के अनेक सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक स्वर में गूँजे “वंदे मातरम्” के इस ऐतिहासिक क्षण को गर्व व उत्साह के साथ अनुभव किया।

Share This Article