कोरबा, 02 अप्रैल (वेदांत समाचार) । कोरबा में गुरुवार सुबह दो दोस्तों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला, जो कि बुधवार दोपहर से लापता थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।
मामला बालको थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान बेलाकछार गांव के रहने वाले प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (26) के रूप में हुई है। दोनों पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे। साथ ही दोनों शादीशुदा थे।
घूमने की बात कहकर निकले थे
दरअसल प्रमोद कंवर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अमित माथुर के घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर अमित के परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा।
खोजबीन में नहीं मिला कोई सुराग
पहले उन्हें लगा कि अमित आसपास दोस्तों के साथ होगा। काफी समय बीत जाने और घर न पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
जंगल जा रहे ग्रामीणों की पड़ी नजर
गुरुवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए युवकों पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन इसकी जानकरी पुलिस को दी। जानकरी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया।
फिलहाल, पुलिस मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
